Jalandhar News: एक घर, दो मौतें और फरार आरोपी...बच्चों के स्कूल जाते ही मचा खूनी खेल, दोपहर में लौटे तो मां-दादा के शव देखकर निकली चीखें

जालंधर के अवतार नगर में बुधवार को एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि 45 वर्षीय हीरा लाल ने विवाद के बाद अपनी पत्नी और पिता पर हमला कर उनकी जान ले ली। दोपहर में स्कूल से लौटे बच्चों ने घर में दोनों के शव देखे, जबकि वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Jalandhar News: जालंधर के अवतार नगर की गली नंबर सात में बुधवार सुबह दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। घटना में 45 वर्षीय हीरा लाल पर अपनी पत्नी सविता और पिता अयोध्या प्रकाश की हत्या करने का आरोप है। दोनों शवों पर सिर, गले और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

Jalandhar Double Murder

जालंधर में डबल मर्डर से सनसनी (फोटो- ANI)

जानकारी के मुताबिक, सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए घर से निकल गए थे। इसके बाद हीरा लाल का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी और पिता से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने घर में मौजूद सामान से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण दोनों का काफी खून बह गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। वारदात के पीछे घरेलू विवाद को वजह बताया जा रहा है।

End of Feed