Jaisalmer: जैसलमेर में ईद पर मुस्लिम समाज की अनूठी पहल; नमाज के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर में ईद-उल-अजहा के मौके पर मुस्लिम समाज ने सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले ईद की नमाज के बाद गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर एक बड़ा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसे राष्ट्रपति और पीएम को भेजा जाएगा।

Jaisalmer News: राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बेहद हर्षोल्लास, अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। जिलेभर की मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सुबह विशेष नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआएं मांगी। शहर के गीता आश्रम चौराहा स्थित बड़ी ईदगाह, बैरा रोड स्थित कदीमी ईदगाह और गड़ीसर सरोवर क्षेत्र में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। लेकिन इस बार जैसलमेर में ईद की खुशियों के बीच एक ऐसा अनूठा सामाजिक संदेश देखने को मिला।

Jaisalmer news cow national animal signature campaign

जैसलमेर में ईद पर ऐतिहासिक पहल

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले खुला मोर्चा

ईदगाहों में मुख्य नमाज संपन्न होने के तुरंत बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले "गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो" मांग को लेकर एक विशेष हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान में मुस्लिम समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बैनर पर अपने हस्ताक्षर कर इस मांग को अपना पूरा समर्थन दिया।

End of Feed