लिफ्ट में अश्लील हरकतें कर रहा था बदमाश, गुस्साई महिलाओं ने चप्पलों से की जमकर पिटाई, देखें वीडियो

कोटा के एमबीबीएस अस्पताल के नए भवन की लिस्ट में एक बदमाश ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकतें की। जिससे गुस्साई महिलाओं ने बदमाश की चप्पलों से जमकर पिटाई की। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

Kota News: में महिलाओं ने आज अश्लील हरकत कर रहे एक बदमाश की जमकर पिटाई की। महिलाओं के अनुसार बदमाश लिफ्ट के अंदर उनके सामने अश्लील हरकतें कर रहा था। जिसपर महिलाओं का गुस्सा उसके ऊपर फूट पड़ा और महिलाओं ने उसकी चप्पलों से पिटाई की। नानापुर थाना पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं आरोपी व्यक्ति को पीटती हुई नजर आ रही है। घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।

kota

अश्लील हरकत करने वाले बदमाश की पिटाई

एमबीबीएस अस्पताल के लिफ्ट की घटना

यह घटना कोटा शहर के एमबीएस अस्पताल के नए भवन की है। जहां लिफ्ट में बदमाश महिलाओं के सामने पेंट उतार कर अश्लील हरकतें करने लगा। जिसके बाद महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और उसकी चप्पलों से जमकर धुनाई की। महिलाएं इतने गुस्से में थी कि बदमाश को पुलिस जीप में बिठाने के बाद भी उससे मारपीट करती रही।

End of Feed