राजस्थान चुनाव से पहले देवी सिंह भाटी की BJP वापसीः वसुंधरा धड़े के हैं नेता, बोले- भटक गया था, गिले-शिकवे हुए दूर

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 29, 2023, 08:57 AM IST

Who is Devi Singh Bhati: भाटी वसुंधरा राजे गुट के नेता माने जाते हैं। वह पूर्व मंत्री हैं, जबकि कोलायत सीट से सात बार के विधायक रहे हैं। साल 2019 में भाटी ने मेघवाल को टिकट देने से नाराज़ होकर ही पार्टी छोड़ी थी। पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी पांच साल बाद पार्टी में लौटे हैं।

Who is Devi Singh Bhati: राजस्थान में देवी सिंह भाटी की भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में घर वापसी हुई है। गुरुवार (28 सितंबर, 2023) की रात सूबे की राजधानी जयपुर में प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में उनके साथ श्रवण कुमार चौधरी, भागचंद सैनी और डॉ. बीएल रिणवां भाजपा का हिस्सा बने।

devi singh bhati

देवी सिंह भाटी वसुंधरा राजे गुट के नेता माने जाते हैं। उनके साथ कुछ और लोग भी बीजेपी में शामिल हुए।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने उन्हें माला और भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

End of Feed