जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 29 सितंबर 2023: जयपुर में कल नहीं होगी पानी की आपूर्ति, BJP में वापस लौटे देवी सिंह भाटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 29, 2023, 11:07 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 29 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

राजस्थान की बड़ी खबरें, 29 सितंबर 2023: जयपुर में कल नहीं होगी पानी की आपू्र्ती, BJP में वापस लौटे देवी सिंह भाटी

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 29 सितंबर 2023 LIVE : मानसून को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जून-जुलाई में अच्छी बारिश से फसलों की बुवाई बढ़ी। बेरोजगार युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का शानदार अवसर है। जयपुर में कल यानि 30 सितंबर को पानी की कमी से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जवाजा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • मानसून को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जून-जुलाई में अच्छी बारिश से फसलों की बुवाई बढ़ी, जबकि अगस्त में कम बारिश और गर्मी से विद्युत की मांग में अत्यधिक बढ़ोतरी हुई है।
  • जयपुर में कल यानि 30 सितंबर को लोगों को पानी की कमी से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बीसलपुर लाइन में फिर लीकेज हुआ है। जिसकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
  • राजस्थान के सियासी माहौल के बीच वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे देवी सिंह भाटी बृहस्पतिवार 28 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लौट आए। उनके साथ कुछ अन्य नेता भी पार्टी में शामिल हुए हैं।
  • बेरोजगार युवाओं के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नौकरी करने का शानदार अवसर है। इसके लिए उम्मीदवार 3 अक्टूबर तक ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
  • सिरोही जिले के आबूरोड शहर के जूनी खराड़ी क्षेत्र में देर रात एक युवक को करीब 10 से 12 लोगों ने मिलकर बुरी तरह पीट दिया। इससे युवक अधमरा हो गया। वहीं, घटना स्थल से सभी आरोपी फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
  • उदयपुर जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र में दस साल के बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चचेरे भोई को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसने शराब के नशे में अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
  • जवाजा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल, ब्यावर की जवाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ बरामद किए हैं। हालांकि पुलिस ने 10 चक्का ट्रक को भी जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
  • कोटा से फिर एक छात्र के खुदकुशी का मामला सामने आया है। 27 सितंबर को सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने कुन्हारी इलाके में अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article