जयपुर

Kota Suicide Case: क्या प्रशासन पिला पाएगी छात्रों को संजीवनी घोल?, कोटा में एक और छात्र ने कर ली जिंदगी खत्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2023, 01:44 PM IST

Kota Student Suicide Case: कोटा में छात्रों के सुसाइड करने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोटा से एक और छात्र के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। छात्र कोटा में पिछले एक साल से सेल्फ स्टडी कर रहा था। वह 12वीं कक्षा पास करने के बाद नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था।

Image

Kota Suicide Case: क्या प्रशासन पिला पाएगी छात्रों को संजीवनी घोल?, कोटा में एक और छात्र ने कर ली जिंदगी खत्म

Kota Student Suicide Case: राजस्थान के कोटा में छात्रों के सुसाइड करने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोटा से एक और छात्र की खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक छात्र ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र यूपी के महाराजगंज जिले का रहने वाला था। मृतक की पहचान तनवीर खान के रुप में हुई है। छात्र कोटा में अपने परिवार के संग ही रहता था। उसके पिता खूद एक शिक्षक थे।

NEET की कर रहा था तैयारी

दरअसल, यहां छात्र कोटा में अपने पिता और बहन के साथ रहकर पिछले एक साल से सेल्फ स्टडी कर रहा था। वह 12वीं कक्षा पास करने के बाद नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था। उसके पिता कोटा के एक कोचिंग सेंटर में 11वीं और 12वीं के बच्चे को पढ़ाते हैं। वहीं, तनवीर फिलहाल अभी किसी भी कोचिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन नहीं लिया था। हालांकि जिस समय उसने सुसाइड की उस समय छात्र की बहन घर में मौजूद थी।

घर पर मौजूद थी बहन

तनवीर के पिता को सूचना मिलते ही उसने पुलिस को सूचित किया। छात्र के पिता उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीआई मीणा ने बताया कि मामला 27 सितंबर का है। छात्र के सुसाइड के वक्त उसकी बहन घर पर मौजूद थी। तनवीर ने बहन से कहा कि वह घर में कपड़े बदलने जा रहा है। लेकिन काफी समय के बाद कमरे न निकलने पर जब बहन ने कमरे में जाकर देखा तो तनवीर फंदे पर झुल रहा था।

परिजन में मातम का माहौल

वहीं, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर महाराजगंज के लिए रवाना हो गए। हालांकि पुलिस ने यह भी बताया कि छात्र बीमार भी रहता था। काफी समय से उसका इलाज भी चल रहा था। छात्र के सुसाइड के बाद परिजनों में मातम का माहौल छाया हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article