corona case in rajasthan: देश के दूसरे राज्यों की तरह राजस्थान में भी कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कोविड की वजह से दो लोगों की मौत हुई है।हाल के दिनों में गुरुवार को सबसे अधिक 100 मामले दर्ज किए गए। प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सामाजिक दूरी का पालन और मॉस्क का प्रयोग करें। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण भी कराएं। कोटा और बरन जिले में एक एक मौत हुई है। पिछले 2 दिनों में 161 लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। राज्य के कुल 33 जिलों में से 13 जिलों में कोरोना के केस दर्ज किए गए हैं।
कोरोना वायरस से राजस्थान में 2 की मौत, स्वास्थ्य विभाग हुआ सचेत
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Apr 7, 2023, 04:49 PM IST
corona case in rajasthan: राजस्थान में भी कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। दो मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप है।
End of Feed
