फर्जी पहचान के साथ एक साल तक जयपुर में रहा आतंकी, पासपोर्ट बनवाकर हुआ फरार, अब खुला बड़ा साजिश का मामला

Jaipur Terror Case: जयपुर में एक संदिग्ध आतंकी फर्जी पहचान के साथ करीब एक साल तक रहकर पासपोर्ट बनवाने और देश से फरार होने में सफल रहा। अब एजेंसियां उसके पूरे नेटवर्क और मददगारों की तलाश में जुटी हैं।

Jaipur Terror Case: राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने न केवल सुरक्षा एजेंसियों बल्कि आम लोगों को भी हैरान कर दिया है। प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba suspect) से जुड़ा आतंकी उमर हारिस (अमजद) उर्फ ‘खरगोश’ फर्जी दस्तावेजों के जरिए जयपुर में रहकर पासपोर्ट बनवाने और देश से फरार होने में सफल रहा।

Jaipur terror case

जयपुर ATS की बड़ी कार्रवाई, कई संदिग्ध हिरासत में

पहचान छिपाकर एक साल तक जयपुर में रहा आतंकी

जांच में सामने आया है कि उमर हारिस ने जयपुर के जयसिंहपुरा खोर इलाके में करीब एक साल तक ‘सज्जाद’ नाम से पहचान छिपाकर निवास किया। वह दिल्ली रोड स्थित राशिद विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। जांच में पता चला है कि, उसकी दिनचर्या बेहद संदिग्ध थी, वह अधिकतर समय लैपटॉप पर बिताता था और केवल नमाज के लिए ही बाहर निकलता था।

End of Feed