तीज महोत्सव की धूम: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया क्राफ्ट एंड फूड मेले का उद्घाटन, देखने को मिला महिला सशक्तिकरण का अद्भुत संगम

तीज महोत्सव की धूम: तीज महोत्सव की धूम के बीच आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पॉंड्रिक पार्क में आयोजित क्राफ्ट एंड फूड मेले का शुभारंभ किया। इस रंग-बिरंगे आयोजन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य, व्यंजन और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीज महोत्सव की धूम के बीच आज उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पॉंड्रिक पार्क में आयोजित क्राफ्ट एंड फूड मेले का शुभारंभ किया। इस रंग-बिरंगे आयोजन में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकनृत्य, व्यंजन और हस्तशिल्प की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेला स्थल पर महिलाओं की बड़ी भागीदारी दिखी, जहां पारंपरिक परिधान, मेहंदी, झूले और घेवर की मिठास ने उत्सव को जीवंत कर दिया।

Diya Kumari

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया क्राफ्ट एंड फूड मेले का उद्घाटन

मन की बात कार्यक्रम को लोगों ने सुना

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खुद भी मेहंदी लगवाई और घेवर का स्वाद लेते हुए लोक परंपराओं से जुड़ाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार महिलाओं की इस मेहंदी की खुशबू की तरह महकता रहे। मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण भी हुआ, जिसे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सुना।

End of Feed