Bundi Road Acccident: बूंदी में तेज रफ्तार का कहर, बिजली के खंभे से टकराकर पलटी बस, तीन लोगों की मौत और 13 घायल

Bundi Road Acccident: राजस्थान के बूंदी में तीर्थयात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकराकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bundi Road Acccident: राजस्थान के बूंदी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जिले के लालसोट-कोटा मेगा राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों से भरी एक निजी बस खंभे से टकराकर पलट गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए हैं। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

Road Accident

सड़क दुर्घटना

तीर्थयात्रियों से भरी बस खंभे से टक्कराई

घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात निजी बस में सवार होकर 43 यात्रियों सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित माताजी मंदिर से दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक की मौत अस्पताल में हुई। पुलिस ने मृतकों की पहचान अरविंद सिंह (62), अंतिम कुमार वैष्णव (28) और बस के कंडक्टर मांगीलाल राठौर (60) के रूप में की है।

End of Feed