पाकिस्तान का एक और 'जासूस' गिरफ्तार! ISI एजेंट से क्यों साधा संपर्क? जानें पूरा मामला

राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) शकूर खान को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया है। मंगलवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। बताया गया कि शकूर पर भारत की सामरिक रूप से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तान को भेजने का आरोप लगाया गया है।

राजस्थान पुलिस ने जैसलमेर के रोजगार कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) शकूर खान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, शकूर पर भारत की संवेदनशील और सामरिक सूचनाएं पाकिस्तान को भेजने का आरोप है। पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने बताया कि शकूर खान की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। निगरानी के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वह पाकिस्तान दूतावास के कुछ व्यक्तियों, खासतौर से अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश और सोहेल कमर, के साथ लगातार संपर्क में था।

Shakoor Khan arrested for Spying

जासूसी के आरोप में शकूर खान गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)

गौरतलब बात ये है कि दानिश को पहले ही भारत सरकार द्वारा अवांछित घोषित कर पाकिस्तान भेजा जा चुका है। पूछताछ में यह सामने आया कि शकूर खान ने दानिश की मदद से कई बार पाकिस्तान का वीजा प्राप्त किया और वहां यात्राएं कीं। वहां उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी (आईएसआई) के एजेंट से संपर्क स्थापित किया। भारत लौटकर उसने सामरिक महत्व की गोपनीय जानकारी जुटाई और व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप के जरिए पाकिस्तान तक पहुंचाई।

End of Feed