यहां महिलाओं की कब्रें खोद रहे चोर, चुरा रहे लाशों के बाल, पूरे इलाके में मची है सनसनी

राजस्थान की राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित नाहरी का नाका कब्रिस्तान में पिछले कुछ दिनों से हो रही अजीबोगरीब घटनाओं ने शहरवासियों को हैरान कर दिया है। यहां महिलाओं की ताजा कब्रों को खोदने की घटनाएं सामने आई है।

जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित नाहरी का नाका कब्रिस्तान में पिछले कुछ दिनों से हो रही अजीबोगरीब घटनाओं ने शहरवासियों को हैरान कर दिया है। यहां महिलाओं की ताजा कब्रों को खोदने की घटनाएं सामने आई है। इन कब्रों से न सिर्फ़ कफ़न चोरी हो रहे हैं बल्कि महिलाओं के बाल भी काट कर ले जाए जा रहे हैं। ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई हैं। क्योंकि इस तरह की गतिविधियों के पीछे तंत्र विद्या को भी माना जा रहा है। लोगों ने आशंका जताई है कि ऐसा किसी तांत्रिक गतिविधि की वजह से भी हो रहा होगा।

jaipur

जयपुर: महिलाओं के कब्र से कफन चोरी का मामला

इन घटनाओं ने जहां मृतकों के परिजनों को सदमे में डाल दिया है वहीं स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्योंकि क्यों कोई व्यक्ति या गिरोह कब्रिस्तान में आकर दफन मुर्दों के साथ छेड़छाड़ करेगा, कब्र खोलकर महिलाओं के बाल काटकर ले जाए जाएँगे। ये अचंभित इसलिए करता है क्योंकि सिर्फ़ महिलाओं की कब्रों के साथ ही छेड़छाड़ हुई है।

End of Feed