जयपुर में टला बड़ा हादसा, 30 यात्रियों से भरी रोडवेज बस में अचानक लगी आग; सभी ने कूदकर बचाई जान

जयपुर से निवाई जा रही बस में चैनपुरा इलाके की रेलवे क्रॉसिंग से गुजरते समय अचानक आग लग गई। बस में सवार 30 से अधिक यात्रियों ने बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन उनका सामान बस में जल गया। बस में आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है।

Jaipur Bus Fire: जयपुर में बुधवार को रोडवेज की चलती बस में अचानक आग लग गई। इस घटना से बस में हड़कंप मच गया। बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान स्थानीय आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग बुझी नहीं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

Jaipur bus fire

जयपुर में रोडवेज बस में लगी आग

यात्रियों का सामान जला

यह रोडवेज बस जयपुर से निवाई की ओर जा रही थी। जब यह बस चैनपुरा इलाके की रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। इसी दौरान उसमें अचानक आग लग गई। इस दौरान बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी अपनी जान बचाने के लिए बस से कूद गए। हालांकि उनका सामान बस में रह गया। बस में आग लगी देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस पर पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही दमकल और पुलिस की टीम को भी आग की सूचना दी गई।

End of Feed