Jaipur में हड़ताल पर गए रेजिडेंट डॉक्टर, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम; जानें क्या है माजरा

जयपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शनिवार रात को हड़ताल कर दी और आपातकालीन और चुनिंदा सेवाएं तत्काल बंद कर दी हैं।

जयपुर: शहर में रेजिडेंट डॉक्टरों ने राज्य सरकार पर उनकी मांगों के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाते हुए शनिवार रात से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी। जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर्स ने शनिवार रात को हड़ताल कर दी और आपातकालीन तथा चुनिंदा सेवाएं तत्काल बंद कर दी गई हैं।

Resident doctors strike in Jaipur

(AI फोटो)

48 घंटे का अल्टीमेटम

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने इस साल अगस्त में कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सहित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रेजिडेंट डॉक्टरों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो शनिवार रात आठ बजे समाप्त हो गया। हमें आज रात आपातकालीन तथा वैकल्पिक सेवाएं बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हमारी मांगें पहले जैसी ही हैं।

End of Feed