Rajasthan Weather: देशभर में मॉनसून की बारिश हो रही है। पिछले कुछ दिनों से गुजरात और राजस्थान में भारी बारिश का कहर जारी है। जिसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। राजस्थान के सभी जिलों में पिछले तीन दिनों से जमकर बादल बरस रहे हैं। 27 अगस्त मंगलवार को भी यहां 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। राजस्थान के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में लोगों को बारिश के दौरान चेतावनी बरतने की हिदायत दी गई है। वहीं यहां कई जगहों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान का मौसम
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने आज 28 अगस्त बुधवार को 14 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। आज राजस्थान के बांसवाड़ा, डूंगरपरु, सिरोही, उदयपुर, और जालौर में भयंकर बारिश के आसार हैं। जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजमंद, बाड़मेर और पाली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
इन जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के पूर्वी और दक्षिणी जिलों में पीछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं कोटा, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर और जयपुर के साथ अलवर, बारां, भीलवाड़ा, दौसा, घौलपुर, जयपुर, माधोपुर, सीकर, टोंक और पाली में लगातार बारिश हो रही है। इन जलों में बारिश का कहर देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां भारी बारिश से बाढ़ जैसे स्थिति हो गई है।
आज 14 जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथही इन सभी इलाकों में लोगों को बारिश के दौरान चेतावनी बरतने की हिदायत दी गई है। कई जगहों पर भारी बारिश की प्रबल संभावना है, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में अगले 2 दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण राजस्थान के ऊपर बना दबाव धीरे-धीरे पश्चिम से राजस्थान के आसपास और गुजरात की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से उदयपुर और जोधपुर के इलाकों में 27 को भी भारी बारिश दर्ज की गई। 28 अगस्त को राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश होने और अधिकांश भागों में भारी बारिश की एक्टीविटी में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
