UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ रही है। यूपी में बारिश का सिलसिला तो जारी है, लेकिन भारी बारिश नहीं हो रही है। मौसम विभाग की ओर से इस पूरे हफ्ते बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि अभी सितंबर का पूरा महीना बचा है। इस दौरान मौसम एक बार फिर से करवट बदल सकता है और फिर से अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मंगलवार को प्रदेश के कई स्थानों को अच्छी बारिश हुई। आज भी कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं, हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार यूपी में 2 सितंबर तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
यूपी में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं पूर्वी यूपी में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जाताई गई है। आज प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदासनगर, जौनपुर, सुल्तानपुर व आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
मंगलवार को कहां-कितनी बारिश हुई
मंगलवार को यूपी के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार गाजीपुर में 46.2 मिमी, प्रयागराज में 36.5 मिमी, चुर्क में 16.8 मिमी, उरई में 27 मिमी, फुरसतगंज में 12.6 मिमी, वाराणसी में 8.6 मिमी, हमीरपुर में 5 मिमी, सुल्तानपुर में 10 मिमी और बलिया में 3.2 मिमी बारिश हुई। मंगलवार को यूपी के नजीबाबाद में 35.2 डिग्री, बस्ती में 35 डिग्री और लखीमपुर खीरी में 34.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान झांसी में सबसे कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा गाजीपुर में 23 डिग्री और मेरठ में 22.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
2 सितंबर तक यूपी का मौसम
29 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पश्चिमीय यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हैं। 30 अगस्त को पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 31 अगस्त को भी पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 1 और 2 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
