Rajasthan Weather Update: बेमौसम बरसात से फसलों को हुआ नुकसान, जयपुर समेत इन जिलों में हुई झमाझम बारिश

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 2, 2024, 02:36 PM IST

Rajasthan Weather Update: मौसम में हुए बदलाव के चलते राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। इस बेमौसम की बरसात के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बरिश हुई। चूरू में सर्वाधिक 19 मिलीमीटर व लालसोट (दौसा) में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम केन्द्र के अनुसार शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्पन्न परिसंचरण तंत्र उत्तरी पाकिस्तान एवं पंजाब के ऊपर है। इसके कारण आज पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर एवं जयपुर संभाग में कहीं-कहीं तेज गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।

Rajasthan Weather

राजस्थान में बारिश से फसल को नुकसान (istock)

बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत

केन्द्र के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग में बादल छाए रहने व कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन मार्च से राज्य के अधिकांश भागों से विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने व आगामी एक सप्ताह के लिए मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग झुलस गये।

End of Feed