जयपुर

राजस्थान में बारिश का डबल Alert, आज इन 12 जिलों जमकर बरसेंगे बादल; जानें आज का IMD अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में आज कहीं-कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर कई जिलों में ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों बारिश का दौर थमता नजर आ रहा है। लेकिन, मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। आज राजस्थान के टोंक, सीकर, नागौर, डूंगरपुर, सवाई, माधोपुर, जयपुर, प्रतापगढ़, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ के कुछ जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश की संभावना को देखते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आज राजस्थान के कई जगहों पर येलो अलर्ट लगाया गया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज 4 सितंबर से बुधवार, दौसा, अलवर, करौली, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर, पाली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हूई है। जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में कहीं भारी तो कहीं बहुत तेज बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कहर से लोगों को कई तरह का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही 30 अगस्त से 5 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था।

भारी बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति हो सकती है। इसके साथही नदी और नालों में भी पानी बढ़ सकता है। विभाग ने बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों रहने की अपील की है वहीं जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की चेतावनी दी है। वहीं बहुत जरूर होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!