Rajasthan Weather: राजस्थान में लगातार 15 दिनों से बरस रहे बादल से लोगों को हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार अब यहां बारिश पर ब्रेक लगने वाला है। इस बार राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 17 अगस्त तक राजस्थान के डूंगरपुर जिले में 476.1mm बारिश होनी थी, लेकिन अभी तक यहां 335.3 बारिश दर्ज की गई है। वहीं दौसा में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। यहां अभी तक 1026.6 mm बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों तक राजस्थान में बारिश का दौर हल्का पड़ सकता है। हालांकि, अगस्त के अंत तक एक बार फिर मॉनसून की झमाझम बारिश होगी।
राजस्थान का मौसम
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर के संभाग में ज्यादातर इलाकों में आज यानी 18 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 24-25 अगस्त के बाद राजस्थान के कोटा और उदयपुर में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR के लिए खुशखबरी, आज से गाजियाबाद से मेरठ तक चलेगी Rapid Rail, जानें रूट और किराया
भारी बारिश से बढ़ी परेशानी
राजस्थान के जयपुर के ग्रामीण इलाकों में पिछले 15 दिनों से चला आ रहा बारिश का सिलसिला अब कमजोर पड़ने लगा है। यहां लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग सभी छोटे-बड़े बांध पानी से भर गए हैं। अभी यहां भारी बारिश का से जमा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कई इलाकों में जलभराव से सड़कें तालाब बन गई हैं।
