दिल्ली

दिल्ली में थमा बारिश का दौर, आज शुष्क रहेगा मौसम, जानें देश के अन्य हिस्सों में मौसम का हाल

आज का मौसम दिल्ली, 16 September 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। आज 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। देश के अन्य हिस्सों में कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।

Image

आज दिल्ली का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं
  • हरियाणा-पंजाब में भारी बारिश के आसार
  • उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश मचा रही तबाही

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में तेज बारिश का दौर सा थम गया है। हालांकि अभी भी कहीं-कहीं छिटपुट बारिश देखने को मिल रही है। रविवार को भी कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं जताई है। अगले पांच दिन में राजधानी में तेज बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा देश के कई हिस्सों में अभी भी भारी बारिश का दौर जारी है, वहीं कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मॉनसून भी अब धीरे-धीरे अंतिम दौर में पहुंच रहा है। मॉनसून की विदाई 19 से 25 सितंबर के बीच हो जाएगी।

दिल्ली में आज मौसम रहेगा शुष्क

दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाएं रहेंगे। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मंगलवार 17 सितंबर को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने के आसार नहीं है। 18 और 19 सितंबर को एक बार फिर दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। जिसके बाद 20 ओर 21 सितंबर को बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

रिज में हुई 7 मिमी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली के रिज इलाके में 7 मिमी बारिश हुई। वहीं पालम में 1 मिमी और आयानगर में 0.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा आयानगर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, पालम में 32.2 डिग्री और रिज में 32.3 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश से दिल्ली की हवा साफ

दिल्ली में बारिश का प्रभाव हवा पर भी नजर आ रहा है। बारिश के कारण बीते कई दिनों से दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। लेकिन अब बारिश थमने से एक्यूआई में इजाफा होने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार रविवार को राजधानी का AQI 107 रहा, जो कि मध्यम श्रेणी में आता है। दिल्ली में अगले दो दिन वायु की गुणवत्ता का स्तर ऐसा ही बना रहेगा।

कहीं थमी बारिश, कहीं अभी भी तबाही जारी

देश के कई हिस्सों में बारिश अभी भी तबाही मचा रही है। उत्तराखंड में बारिश के चलते भूस्खलन और भूधंसाव की घटनाएं हो रही हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों और तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 16-17 सितंबर से मॉनसून एक बार फिर एक्टिव होगा। साथ ही भारी बारिश की भी संभावना बनी हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की वजह से 42 सड़कें बंद हैं। आज भी यहां मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। हालांकि राजस्थान में भारी बारिश के दौर में ब्रेक लग गया है। पिछले 24 घंटों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिली। प्रदेश में अगले दो से तीन दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी आज भारी बारिश का अलर्ट है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article