पटना

Bihar Rain: बारिश से आज भी तरबतर होगा बिहार, 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बादल बरसने के आसार; IMD का Alert जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून की विदाई से पहले एक बार फिर जमकर बारिश हो रही है। कल रविवार को भी पटना सहित कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी बिहार के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। आइए जानें आज बिहार में कहां-कहां बरसेंगे बादल-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इन 3 जिलों में होगी भारी बारिश
  • बारिश और बिजली गिरने के आसार
  • IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Bihar Rain Alert: बिहार में कुछ दिनों से मॉनसून एक्टिव है। यहां लगातार बारिश विकराल रूप ले रही है। रविवार को भी कई जगहों पर मध्यम से भारी और बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। 15 सितंबर को पूरे दिन बिहार के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं कहीं-कहीं झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज 16 सितंबर सोमवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। विभाग के अनुसार आज भी मॉनसून के एक्टिव रहने और मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। वहीं तीन जिलों में आज भी विभाग ने बहुत भारी बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक आज 16 सितंबर को बिहार के तीन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 2 जिलों भारी बारिश होने के प्रबल आसार हैं। साथ ही 19 जिलों में तेज बारिश हो सकती है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश और बिजली की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण बिहार में मॉनसून काफी एक्टिव रहेगा। जिस वजह से आज यहां गरज और चमक के साथ बहुत भारी बारिश तो कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। इसके साथ ही आज कई जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। जिसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।

आज इन जिलों होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 16 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आज भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद में बहुत भारी बारिश होनी आशंका जताई गई है। वहीं गया और नवादा में भारी बारिश होगी। इसके साथ ही खगड़िया, भालपुर, मुंगेर,बांका, जमुई, पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगुसराय में भारी होने संभावना है।

बिहार में भारी बारिश की वजह

मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर को मॉनसून की विदाई शुरू हो जाती है। जिससे बारिश की एक्टिविटी में कमी होने लगती है। अगर पिछले साल की बात करें तो पिछले साल की हिसाब से इस साल कब बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल सितंबर में बारिश होने की संभावना बरकरार है। बारिश के एक्टिव होने के बावजूद 15 सितंबर तक 26% बारिश की कमी बरकरार है।

बिहार में बारिश की स्थिति
रोहतास 141.2mm
गया 119mm
औरंगाबाद 118.4mm
बेगूसराय 110mm
मधेपुरा 106mm
मुंगेर 105.5mm
खगड़िया 98.02mm
नालंदा 72.6mm
जमुई 72.6mm
सीतामढ़ी 72.6mm
बांका 70.6mm
नवादा 68mm
इस दिन तक मौसम में नहीं होगा बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। इस दौरान बिहार के अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। जिस वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं कहीं-कहीं इस दौरान पूरे समय बादल छाए रहने की भी संभावना है। शनिवार को भागलपुर में सबसे ज्यादा बारिश 48.3mm दर्ज की गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article