Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की विदाई के बाद भी कई जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोम की वजह से कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर आज अलर्ट भी जारी किया है। इन दिनों राजस्थान के अलग-अलग शहरों में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। जैसे कि अजमरे, बीकानेर, जयपुर और कोटा में आंशिक बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय हल्की और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।
राजस्थान का मौसम
कैसा रहेगा आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मॉनसून के जाने के बाद बारिश का दौर जारी है। जिसकी वजह पश्चिम विक्षोम बताया जा रहा है। विभाग ने इन दिनों बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं यहां के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रात के समय राजस्थान में ठंड का एहसास होने लगा है।
ये भी जानें-Bihar Weather Today: बिहार में बदली मौसम की चाल, जल्द होगी सर्दियों की शुरुआत; जानें IMD का नया अपडेट
आज कहां-कहां होगी बारिश?
राजस्थान में आज रविवार 13 अक्टूबर मौसम विभाग के मुताबिक 12 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज राजस्थान के टोंक, उजयपुर, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़,बांसवाड़ा. प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में आज बारिश हो सकती है।
कैसा रहा कल का मौसम
राजस्थान पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिससे मौसम ठंडा हो गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी बारिश हुई है। जिसमें कोटा, अजमेर, उदयपुर शामिल है। जमरे, बीकानेर, जयपुर और कोटा में आंशिक बादल छाए हुए हैं। वहीं सुबह के समय हल्की और ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है।
