जयपुर

Rajasthan Rain: राजस्थान में होगी बारिश, इन 17 जिलों में गरज के साथ बरसेंगे बादल; जानें IMD का ताजा अपडेट

Rajasthan Weather: मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर सहित 17 जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। आईए जानें अगले तीन दिनों का मौसम अपडेट-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून की विदाई के बाद भी कई इलाकों में बादल बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोम की वजह से कई जिलों में बारिश की संभावना बरकरार है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश और तूफान को लेकर आज अलर्ट भी जारी किया है। इन दिनों राजस्थान के अलग-अलग शहरों में मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा और उदयपुर में बारिश की चेतावनी जारी की है।

आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, कोटा और उदयपुर सहित 17 जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान, उदयुपर, जोधपुर, जयुपर, अजमरे, भरतपुर, के कई इलाकोंमें मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। राजस्थान में मौसम का यह हाल 15 अक्तूबर तक बना रहेगा।

कहां-कहां होगी बारिश ?

झालावाड़, डूंगरपुर, जयपुर, कोटा, करौली, सवाई, राजसमंद माधोपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, उदयपुर, टोंक, आज 14 अक्तूबर सोमवार को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, और सिरोही जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज कैसा रहेगा जयपुर का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी जयपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। वहीं दक्षिणी, पूर्वी के साथ ही दक्षिणी पश्चिम इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बादल बरस सकते हैं। विभाग के अनुसार आज बूंदी, कोटा, बारां, झालवाड़,चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और उदयुर में बारिश पड़े के आसार हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article