जयपुर

Jaipur News: नाबालिग से दरिंदगी, होटल में बहला फुसला कर रेप; फिर मेट्रो स्टेशन से दिया धक्का

Jaipur News: जयपुर में एक युवक के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि पीड़िता को बुलाकर आरोपी ने मेट्रो स्टेशन से धक्का दे दिया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लड़की को एक होटल में ले गया था, जहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया-

Image

होटल में बहला फुसला कर रेप (सांकेतिक फोटो)

Photo : Times Now Digital

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवक के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने पीड़िता को मेट्रो स्टेशन से धक्का दे दिया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गयी । पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने इस बारे में जयपुर मेट्रो स्टेशन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि आरोपी कुणाल (22) ने 25 अगस्त को लड़की को एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

आरोपी ने पीड़िता को मेट्रो स्टेशन पर मिलने बुलाया

पुलिस ने बताया कि एक महीने के बाद 27 सितंबर को आरोपी ने पीड़िता को न्यू आतिश मार्केट मेट्रो स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने कहा यहां झगड़े के बाद आरोपी ने लड़की को स्टेशन से धक्का दे दिया जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। थानाधिकारी अजयकांत रतूड़ी ने बताया, "शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया है।

मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज मांग

हमने 27 सितंबर की मेट्रो स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज मांगी है। पीड़िता का फिलहाल राजकीय सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज चल रहा है।" पुलिस ने बताया कि लड़की यहां नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रही थी, जबकि आरोपी जोधपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। दोनों पिछले पांच साल से एक-दूसरे को जानते थे।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article