Rajasthan Weather Today: राजस्थान में भीषण ठंड, 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें कब मिलेगी सर्दी से राहत

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंड का स्तर हर दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दिनों में भी स्थिति ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।

Rajasthan Weather Today: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का असर देखे को मिल रहा है। उत्तर भारत में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के करीब 11 जिलों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी राजस्थान में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया की राजस्थान में लोगों को सर्दियों से जल्द राहत मिलने के आसार कम है। आने वाले दिनों में प्रदेश में भीषण ठंड का कहर देखने को मिल सकता है।

rajasthan weather.

राजस्थान में मौसम का हाल

राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, अलवर, करौली, कोटा और सिरोही शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों का तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां तेज हवाएं चलने से आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना है।

End of Feed