Rajasthan Weather Today: राजस्थान के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, एमपी-छत्तीसगढ़ में गलन ने बढ़ाई सिरदर्दी; जानें कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। यहां लोगों को ठंड में कांपते हुए देखा जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Today: पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का असर राजस्थान के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। रविवार 8 दिसंबर से प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू हो गया। कंपकंपा देने वाली सर्दियों के बीच ठंड से बचने के लिए लोग आग जलाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। जगह-जगह लोगों का ग्रुप अलाव जलाकर बैठा हुए नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को देखते हुए प्रदेश के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की तरह ही राजस्थान में इस साल रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ सकती है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल -

End of Feed