जयपुर

एक प्याली चाय ने छीनी जिदंगी.. परिवार के 3 लोगों की मौत, तीन अस्पताल में भर्ती

बांसवाड़ा के अंबापुरा थाना क्षेत्र में चाय पीने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं परिवार के दो अन्य सदस्यों और एक पड़ोसी को इलाज के लिए उदयपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि चाय में कीटनाशक मिले होने के कारण इन लोगों की तबीयत बिगड़ी।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : iStock

Food poisoning in Banswara: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के अंबापुरा थाना क्षेत्र में चाय पीने के बाद छह लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटे और दादी शामिल हैं। वहीं तीन अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चाय में कीटनाशक मिले होने की आशंका

थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि रविवार को परिवार के सदस्यों ने चाय पीने के बाद उल्टी की शिकायत की। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें उदयपुर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया। उन्होंने बताया कि संभवत: चाय में गलती से कोई कीटनाशक मिला दिया गया था।

उदयपुर के सरकारी अस्पताल में 3 लोग भर्ती

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान दरिया (53), उनकी बहू चंदा (33) और चंदा के 14 वर्षीय बेटे अक्षय के रूप में की गई। वहीं मृतक दरिया के ससुर, उनके पुत्र और एक पड़ोसी को उपचार के लिये उदयपुर के सरकारी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article