जयपुर

राजस्थान में अगले 3 दिनों तक बरसेंगे बादल, इन जिलों में भारी बारिश का Red Alert; जानें मौसम का IMD अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों जमकर मॉनसून की बारिश हो रही है। आज भी यहां 4 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जगहों पर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट लगाया है। आइए जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

Image

राजस्थान का मौसम

Photo : iStock

Rajasthan Weather: राजस्थान के दक्षिण इलाकों में बारिश का सिलसिला बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 27 अगस्त तक लगातार बारिश होने की संभावना है। आज रविवार 25 अगस्त को भी यहां कई जगहों पर बारिश के आसार बने हुए हैं। आज यहां बांसबाड़ा,डूंगरपुर, झालाबाड़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी लगा दिया गया है। इसके अलावा राजस्थान के करीब 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं भीलवाड़ा की त्रिवेणी नदी में उफान पर है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज 4 जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 10 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण इलाकों की तरफ बढ़ रहा है। जिससे 26 अगस्त को भी भारी बारिश होने के आसार हैं। इन दौरान कोटो, उदयपुर, और जोधपुर के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

जानें अगले 2 दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 27 अगस्त से राजस्थान में बारिश की एक्टिविटी धीमी पड़ सकती है। हालांकि, अगले तो हफ्ते तक यहां मॉनसून एक्टिव रहेगा। वहीं बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालवाड़ा, प्रतापगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

उफान पर राजस्थान के बांध

प्रदेश में बांधों की स्थिति की बात करें तो अब तक 200 से ज्यादा बांध भारी बारिश से लबालब भर चुके हैं। बीते 24 घंटों में भीलवाड़ा और चित्तोड़गढ़ में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जिसके बाद 313.50mm बारिश हो चुकी है। वहीं त्रिवेणी का गेज 3.10 मीटर पर चल रहा है। प्रदेश के 691 बांधों में 200 ओवर फ्लो हो चुके हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article