Rajasthan Weather: राजस्थान में बादलों का कहर! आज 4 जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-July-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में आज चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में शामिल हैं। वहीं 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। शेष जिलों में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-July-2025: राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। पिछले 2 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश दौसा में 158 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं जयपुर, जोधपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में भी अच्छी बारिश हुई। आज भी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Rain - AI Image (1)

राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान के किन जिलों में आज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज प्रदेश के 4 जिलों डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में रेड अलर्ट अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 7 जिलों बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, कोटा, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट है। प्रदेश के अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed