Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-August-2025: राजस्थान में तेज बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में सिर्फ हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की जा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश की कमी के चलते उमस और गर्मी ने फिर से पैर पसार लिए हैं। साथ ही तापमान भी ऊपर चढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में कहीं भी भारी बारिश नहीं दर्ज की गई है। 14-15 अगस्त से नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। जिसके बाद एक बार फिर से मानसून जोर पकड़ सकता है।
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान में आज कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि कहीं भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बारिश के अभाव में आज भी लोगों को गर्मी के कारण परेशान होना पड़ सकता है।
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल
मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी हिस्से में एक दो स्थानों पर छिटपुट बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश अलवर के मालाखेड़ा में हुई। जहां 40 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सबसे अधिक पारा श्रीगंगानगर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
