Rajasthan Weather: राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून, उमस और धूप का डबल अटैक जारी; इस दिन से फिर लौटेगी भारी बारिश

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-August-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में फिलहाल तेज बारिश पर ब्रेक लग गया है। प्रदेश में इन दिनों हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश की कमी के कारण तापमान और गर्मी में इजाफा हुआ है। आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। आइए जानते हैं कि राजस्थान में फिर से तेज बारिश कब होगी?

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 12-August-2025: राजस्थान में मानसून सुस्त पड़ गया है। जिसके कारण बारिश की गतिविधियों में भी कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। अगले 3 दिनों तक भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि 14 अगस्त के बाद एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं अपने साथ बारिश भी लाने वाली हैं। 15 अगस्त से राजस्थान में फिर से तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Weather Today

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में जोधपुर और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं भी किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 14 अगस्त तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 14 अगस्त को अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, सवाई माधोपुर और करौली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

End of Feed