राजस्थान यूनिवर्सिटी में इस विषय में एडमिशन की डेट बढ़ी, 16 जून तक कर सकेंगे आवेदन

राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) ने संगठक कॉलेजों में ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को चार दिन बढ़ा दिया है। अब छात्र 16 जून तक राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद, 17 और 18 जून को आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

जयपुर : राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) ने ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 4 दिन बढ़ाकर 16 जून कर दिया है। पहले यह तिथि 11 जून निर्धारित की गई थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण कई छात्रों ने समय पर आवेदन नहीं किया। अब छात्र 16 जून तक राजस्थान यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी और इसके चार संघटक कॉलेजों में कुल 6010 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें महारानी कॉलेज में 2530, महाराजा कॉलेज में 1020, कॉमर्स कॉलेज में 1500 और राजस्थान कॉलेज में 960 सीटें शामिल हैं।

राजस्थान यूनिवर्सिटी (फाइल फोटो)

विभिन्न कोर्सेज में बीबीए, बीसीए, ऑनर्स और एसएफएस की सीटें शामिल हैं। राजस्थान कॉलेज में 2 शिफ्ट में कुल 960 सीटें हैं, जिसमें बीकॉम की 420 सीटें, बीकॉम बिजनेस एड में 60, बीकॉम ईएएफएम में 60, बीसीए में 120, बीबीए में 120 और बीकॉम आरओएम में 60 सीटें हैं। महारानी कॉलेज में बीएससी बायो और मैथ्स ग्रुप में 720 सीटें हैं। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों को 12वीं में अच्छे अंकों के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस और खेल गतिविधियों में भाग लेने पर 1 से 4% तक का अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। विशेष रूप से, यदि किसी छात्र ने 240 घंटे की सेवा की है और संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया है, तो उन्हें 4% तक का वेटेज मिलेगा

End of Feed