Rajasthan School Collapsed : 50 साल पुराने कमरे में भविष्य संवार रहा था बचपन, एक हादसे ने छीन ली 7 जिंदगियां; 28 बच्चे घायल

Rajasthan School Collapsed : राजस्थान के झालावाड़ हादसे में 7 बच्चों की मौत और 28 बच्चे घायल हैं। हादसे का शिकार हुई इमारत 50 साल पुरानी बताई जा रही है। हालांकि, सरकार मामले की गंभीरता का ध्यान में रखते हुए जांच की बात कह रही है।

Rajasthan School Collapsed : राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सरकारी स्कूल की बिल्डिंग का हिस्सा गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई और 28 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। अत्यधिक बारिश के कारण इमारत का एक हिस्सा धंसने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, स्कूल की बिल्डिंग 50 पुरानी बताई जा रही है। ऐसी स्थिति में कयास लगाए जा रहे हैं कि इमारत अंदर से कमजोर हो चुकी थी, लेकिन न तो इस ओर कभी प्रशासन का ध्यान गया और न ही स्कूल संचालक शिक्षकों का। इस बड़ी लापरवाही के कारण नौनिहालों की जान गई और कई चोटिल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। बहरहाल, राज्य सरकार जांच की बात कह रही है।

Piplodi government school Age

पीपलोदी सरकारी स्कूल हादसा (फोटो-@EvaVijay)

यह घटना जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के पीपलोदी सरकारी स्कूल में उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए इकट्ठा हो रहे थे। पुलिस को सुबह करीब 7:45 बजे सूचना दी गई। बताया गया कि 7 बच्चों की मौत हो गई है और 28 अन्य घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें से तीन से चार की हालत गंभीर है।

End of Feed