Jaipur: दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे समेत कई रूट पर दौड़ेंगी 9 सुपर लग्‍जरी बसें, जानें इनका किराया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 11:06 AM IST

Jaipur: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्‍थान रोडवेज ने सुपर लग्‍जरी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। रोडवेज द्वारा विभिन्‍न रूट पर 9 बसों को शुरू किया गया है। ये बसें जयपुर से दिल्‍ली और जयपुर-मुंबई समेत 5 बड़े शहरों को कनेक्‍ट करेंगी। इस बस सेवा के जरिए दिल्ली-जयपुर ट्रांजिट को महज चार घंटे में पूरा किया जा सकेगा। जयपुर से दिल्ली के लिए ये बसें रोजाना सुबह 6:30 बजे और शाम 4 बजे मिलेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर से 7 रूट पर 9 सुपर लग्‍जरी बसें शुरू
  • जयपुर से दिल्ली के लिए सुबह 6:30 बजे और शाम 4 बजे बस सेवा शुरू
  • जयपुर से दिल्‍ली तक टिकट की कीमत 790 रुपये

Jaipur: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के जरिए जयपुर से दिल्ली और मुंबई तक सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्‍थान रोडवेज ने इस एक्सप्रेस-वे पर दौसा से सोहना के बीच सुपर लग्जरी बस सेवा शुरू कर दी है। विभिन्‍न रूट पर 9 बसों को शुरू किया गया है और ये सभी सुपर लग्जरी बसें हैं। ये बसें जयपुर से दिल्‍ली और जयपुर-मुंबई समेत 5 बड़े शहरों को कनेक्‍ट करेंगी। राजस्थान रोडवेज ने इन सभी बसों को अनुबंध पर लिया है। इस बस सेवा के जरिए दिल्ली-जयपुर ट्रांजिट को महज चार घंटे में पूरा किया जा सकेगा। जयपुर से दिल्ली के लिए ये बसें रोजाना सुबह 6:30 बजे और शाम 4 बजे मिलेंगी।

jaipur delhi super luxury bus

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुपर लग्‍जरी बस सेवा शुरू

यह पहली बार होगा जब, राजस्थान रोडवेज की कोई बस जयपुर से सीधे मुंबई तक जाएगी। इन बसों को अभी जयपुर से मुंबई पहुंचने में 24 घंटे का समय लगेगा। हालांकि दिल्ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे पूरी तरह खुलने के बाद यह यात्रा समय महज 12 घंटे रह जाएगा। इन बसों में स्‍लीप सीट के साथ आरामदायक चेयर सीट भी हैं। सबसे खास बात इनका किराया है। जयपुर से दिल्‍ली तक टिकट की कीमत 790 रुपये है। यह किराया पुराने रूट पर चलने वाली एसी बसों से 40 रुपये अधिक है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी माह दिल्ली-मुंबई-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का उद्घाटन किया था। जिसके बाद से लोग इन बसों के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

End of Feed