Sachin Pilot का अनशन खत्मः मंच पर कांग्रेस-सोनिया और राहुल की जगह गांधी-फुले के फोटो, बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 11, 2023, 05:23 PM IST

Rajasthan Politial Crisis, Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट ने कहा- सुखजिंदर सिंह रंधावा कुछ रोज पहले प्रभारी बने थे। मैंने उनसे पहले के इंचार्ज से भी बात की थी, पर भ्रष्टाचार का मसला अभी भी है। हमें करप्शन के खिलाफ बोलना ही होगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।

Rajasthan Politial Crisis, Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: राजस्थान में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पार्टी के विधायक सचिन पायलट ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। हालांकि, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जंग जारी रखने के साफ संकेत भी दिए। मंगलवार (11 अप्रैल, 2023) को सूबे की राजधानी जयपुर में उन्होंने अपना एक दिन का अनशन खत्म करने के बाद मीडिया से कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

rajasthan sachin pilot fast

जयपुर में अनशन के दौरान कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान वह बोले, "सुखजिंदर सिंह रंधावा कुछ रोज पहले प्रभारी बने थे। मैंने उनसे पहले के इंचार्ज से भी बात की थी, पर भ्रष्टाचार का मसला अभी भी है। हमें करप्शन के खिलाफ बोलना ही होगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।"

End of Feed