राजस्थान के जयपुर से हिंदुओं का पलायन! 50 से 60 मकानों के बाहर लगे पोस्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 21, 2023, 08:57 AM IST

Rajasthan News: स्थानीय महिलाओं का कहना है कि दिन में सभी पुरुष कमाने के लिए घर के बाहर चले जाते हैं। हम महिलाएं और लड़कियां घर पर अकेले रह जाते हैं। ऐसे में डर का माहौल रहता है। महिला का कहना है कि 50 से 60 घरों के बाहर पलायन के पोस्टर लगे हैं।

Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर से हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां से हिंदुओं के पलायन का मामला सामने आया है। किशनपोल इलाके में घर के बाहर पलायन के पोस्टर लगे दिखे हैं। बता दें कि कांग्रेस के पार्षद पर पलायन का आरोप लगा है। पार्षद पर मुस्लिम समाज का साथ देने का आरोप है। एक स्थानीय महिला का कहना है कि यहां समस्या ही समस्या है। दिन-रात इन लोगों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। हिंदुओं के मोहल्ले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बढ़ते जा रहे हैं।

50 से 60 घरों के बाहर लगे पोस्टर

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि दिन में सभी पुरुष कमाने के लिए घर के बाहर चले जाते हैं। हम महिलाएं और लड़कियां घर पर अकेले रह जाते हैं। ऐसे में डर का माहौल रहता है। महिला का कहना है कि 50 से 60 घरों के बाहर पलायन के पोस्टर लगे हैं। एक महिला का कहना है कि अगर धीरे-धीरे इन लोगों का आतंक बढ़ता गया तो हम लोगों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

End of Feed