राजस्थान: ख्वाजा का 811वां उर्स परवान पर, कई देशों के अकीदतमंद पहुंचे अजमेर, चढ़ेगी बड़े नेताओं की ओर से चादर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2023, 03:13 PM IST

Rajasthan: अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 811वां उर्स परवान पर है। एआईसीसी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से शुक्रवार को दरगाह में चादर चढ़ाई जाएगी। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भी दरगाह में चादर पेश की जाएगी। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह मौजूद रहेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 811वां उर्स परवान पर
  • मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी की ओर से दरगाह में चादर चढ़ाई जाएगी
  • पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह मौजूद रहेंगे

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर में स्थित गंगा- जमुनी तहजीब की नजीर सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 811वां उर्स परवान पर है। कड़ाके की ठंड पर मुस्लिम अकीदतमंदों आस्था भारी पड़ रही है। देश - विदेश से जायरीनों के जत्थे जियारत के लिए अजमेर पहुंचे हैं। 6 दिन तक चलने वाले इस सालाना उर्स के मौके पर शुक्रवार को जुम्मे की विशेष नमाज अदा की जाएगी।

Jaipur News

अजमेर में उर्स के मौके पर रंग- बिरंगी रोशनी से सजी ख्वाजा की दरगाह

इधर, एआईसीसी चीफ मल्लिकार्जुन खड़गे और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की ओर से शुक्रवार को दरगाह में चादर चढ़ाई जाएगी। वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भी दरगाह में चादर पेश की जाएगी। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा व राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। इससे पूर्व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से दरगाह खादिम अफसान चिश्ती ने चादर पेश की। इस मौके पर दरगाह कमेटी के पूर्व सदर अमीन पठान भी मौजूद रहे।

End of Feed