Rajasthan Ka Mausam: जल रहा रेगिस्तान! तापमान 46 °C पार; 2 दिन आंधी-बारिश के आसार

Rajasthan Aaj Ka Mausam 29 अप्रैल: राजस्थान के अधिकतर जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं और फिलहाल इससे राहत के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियां होने के आसार हैं। इस दौरान आंधी और बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

Rajasthan Aaj Ka Mausam: राजस्थान के अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लू और गर्म हवाओं से हाल-बेहाल है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के जोधपुर संभाग में उष्ण लहर दर्ज की गई तथा शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गय जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने 30 अप्रैल तक राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भाग में कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान जताया है, जबकि मई के पहले हफ्ते में पूर्वी हवाएं प्रभावी होने व एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी एवं बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा तापमान में कमी होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस दौरान कई इलाकों में गरज चमक से साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अगर, पूर्वानुमान सही साबित होता है तो लगातार बढ़ तापमान पर थोड़ा सा ब्रेक लगेगा।

End of Feed