जयपुर

Ajmer Fire: अजमेर में पेपर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां काबू पाने में जुटी

Ajmer Paper Factory Fire: अजमेर में पालरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक पेपर फैक्ट्री में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग को बुझाने में जुटी हुई हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Image

पेपर फैक्ट्री में लगी आग

Ajmer Factory Fire: अजमेर में मंगलवार देर रात पालरा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची। घटनास्थल पर 15 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। आग बुझाने का ऑपरेशन रातभर जारी रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

आग की यह घटना पालरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पेपर फैक्ट्री में हुई। फायर ऑफिसर गौरव तंवर ने बताया, "आग की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंच गए। हमने आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया है। हमें उम्मीद है कि सुबह तक हम स्थिति पर काबू पा लेंगे"

ज्वलनशील पदार्थ के कारण फैली आग

फैक्ट्री में आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल सकती है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। जिस करण आग की लपटें तेजी से फैल गईं। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री से उठता धुएं का गुब्बार दूर से देखा जा सकता है। इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और इलाके के श्रमिकों को एहतियातन बाहर निकाल लिया गया। इस घटना को लेकर आग लगने के कारण की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article