Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में थोड़ी नर्मी है। पिछले एक दो दिन से तेज हवाएं और बीच-बीच में बदली आने से गर्मी से थोड़ी राहत है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि यहां मौसम बदलने का अनुमान है। आईएमडी ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बारिश तथा आंधी आने का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा।
दिल्ली कल का मौसम
मौसम विभाग के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और शाम के समय गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कमोबेश यही हालात पड़ोसी राज्य के नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में देखने को मिलेंगे। यहां भी अगले 4 से 5 दिन बादलों की आवाजाही के साथ बौछारें गिर सकती है, जिससे गर्मी से मामूली राहत रहेगी।
आईएमडी ने मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता 32 से 43 प्रतिशत के बीच रही।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
