Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की रफ्तार थमी; भारी बारिश से राहत के आसार, कुछ ही जिलों में बरसेंगे बदरा

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 August 2025 जयपुर, जैसलमेर, कोटा और बीकानेर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से जारी भारी बारिश की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। कई जिलों में मौसम साफ रहने से उमस बढ़ गई, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मानसून ट्रफ के उत्तर की ओर खिसकने से अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा की संभावना कम हो गई है। हालांकि, राज्य में अब तक सामान्य से 91 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 3 August 2025: राजस्थान में बीते कुछ दिनों से जारी भारी बारिश की तीव्रता अब कम होती दिख रही है। शनिवार को जयपुर, अजमेर, जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में मौसम साफ रहा और धूप निकलने से उमस में बढ़ोतरी हुई। हालांकि, श्रीगंगानगर, चूरू, कोटा, पिलानी और जयपुर सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग जयपुर द्वारा पूर्वी राजस्थान के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिसके तहत अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली और धौलपुर समेत कई जिलों में 3 और 4 अगस्त को बारिश की संभावना जताई गई है। इसी के चलते प्रशासन ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Rajasthan Weather Update

राजस्थान में आज का मौसम

प्रदेश के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं और अब तक लगभग 226 बांध अपनी पूर्ण क्षमता तक भर चुके हैं। इनमें से 23 बड़े बांध 84 प्रतिशत से अधिक जलभराव के स्तर पर पहुंच चुके हैं। टोंक जिले के बीसलपुर बांध में पहली बार जुलाई में छह गेट खोलने पड़े हैं। माही बजाज सागर, राणा प्रताप सागर और कोटा बैराज जैसे बड़े बांध भी पूरी तरह भर चुके हैं, जिससे वहां लगातार पानी की निकासी की जा रही है। लगातार बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। धौलपुर में चंबल नदी के आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। स्थानीय प्रशासन ने निचले इलाकों में जल निकासी की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।

End of Feed