मानसून में 'जिंदा' हुई नदी, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत, चुनरी भी ओढ़ाई गई

राजस्थान में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राज्य के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट है, जबकि 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अजमेर, पुष्कर, कोटा सहित कई इलाकों में जलभराव और बारिश के चलते स्कूल बंद हैं। स्थानीय लूणी नदी सहित सूखी नदियां भी लबालब हैं।

देश के कई अन्य हिस्सों की तरह राजस्थान में भी जमकर बारिश हो रही है। राजस्थान के कई जिलों पर बादल मेहरबान हैं। राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। आज राजस्थान के कई जिलों में भारी से बहुत बारी बारिश की आशंका है, जिसमें कोटा, अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग भी शामिल हैं।

Luni River

लूणी नदी में पिछले साल भी खूब पानी आया था, यह तस्वीर पिछले साल की ही है (फोटो - X/ KailashBaytu)

राजस्थान के 23 जिलों में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें से 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित है। अजमेर और पुष्कर में तो आज यानी शुक्रवार 18 जुलाई को सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। तेज बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

End of Feed