Rajasthan RAS Transfer: BJP सरकार में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 396 RAS के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती

राजस्थान सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 396 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। इससे अन्य विभागों के अधिकारियों में खलबली मच गई है।

जयपुर: राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद अधिकारियों के तबादले का क्रम तेजी के साथ जारी है। भजनलाल सरकार ने लंबे समय से एक स्थान पर तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर का काम जारी कर दिया है। इसी प्रकार गुरुवार को अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 396 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। एक साथ इतने अधिकारियों के तबादले के सूचना कई विभागों में खलबली मची है।

Rajasthan Government Transfer

राजस्थान में अधिकारियों का तबादला

नवगठित भाजपा सरकार में राज्य के प्रशासनिक ढांचे में यह अपनी तरह का अब तक का पहला सबसे बड़ा बदलाव है। राज्य के कार्मिक विभाग ने बृहस्पतिवार रात इस बारे में आदेश जारी किया। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक एवं भारतीय वन सेवा के पांच अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। वहीं दिन में अन्य विभागों में तबादलों की लंबी लंबी सूचियां भी जारी हुईं।

End of Feed