औरतों के यूं अश्लील वीडियो बना ढोल वाला करता था ब्लैकमेलः 40 को बनाया शिकार, पेन ड्राइव से मिला न्यूड क्लिप्स का अंबार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 10, 2023, 11:33 AM IST

Barmer Latest News: जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि वह लगभग 40 औरतों और नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। ऐसा बताया गया कि उसके यौन शोषण से आजिज आकर इनमें से एक महिला और उसकी बेटी ने अपनी जान कर ले ली।

Barmer Latest News: शादियों में ढोल बजाने वाले एक व्यक्ति के दिमाग की दरिंदगी ने उसे जेल पहुंचा दिया। आरोपी औरतों के अश्लील वीडियो बनाकर उनके साथ ब्लैकमेलिंग गेम खेलता था। ऐसा उसने लगभग 40 महिलाओं और नाबालिगों के साथ किया। कुछ शिकायतों के बाद पुलिस को जब उसकी काली करतूतों की खबर हुई तो अफसरों ने उसे धर दबोचा और फिर सारा भंडाफोड़ हुआ। पुलिस वालों को उसके पास से एक पेन ड्राइव भी मिली है, जिसमें से पीड़िताओं के न्यूड फोटो और क्लिप्स के हैं।

physical relations

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः iStock)

यह सनसनीखेज मामला राजस्थान के बाड़मेर का है। आरोपी की शिनाख्त मुकेश दमामी के रूप में हुई है। वह शादियों में ढोल बजाने का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, शादियों के दौरान वह औरतों को अपना मोबाइल नंबर दे देता था। यही वजह थी कि वह महिलाओं के संपर्क में आ जाता था। बाद में वह मौका पा उनकी सॉफ्ट ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला देता था, जिसके बाद उनके अश्लील फोटो और वीडियो बना उनके साथ ब्लैकमेलिंग का खेल खेलता था।

End of Feed