CM Gehlot Corona Positive: देश में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान में भी तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों नेताओं ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे covid 19 संक्रमित
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्हें कोरोना के हलके लक्षण हैं और डॉक्टरों के सुझाव के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अपने निवास से काम करेंगे।
पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया… t.co/GIOjOyKo1r
— ANI (@ANI) Apr 4, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं, उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। वसुंधरा ने ट्वीट किया, कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं पूरी तरह से क्वारंटीन हूं। राजे ने कहा कि जो लोग मेरे संपर्क में रहे हैं, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।
कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे… t.co/kPGufDRvDL
— ANI (@ANI) Apr 4, 2023
राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए और कल शाम तक 189 संक्रमित उपचाराधीन थे।
