Rajasthan: राजस्थान से हाल ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना राजस्थान के पाली जिले के औद्योगिक थाने का है। जानकारी के अनुसार एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस कांस्टेबल की पत्नी पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली
पुलिस कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली
पाली में एक पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गाली मार ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी राइफस से ही अपनी जान ले ली। थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि 32 वर्षीय भरत कल रात ड्यूटी पर था। उसने देर रात करीब दो बजे खुद को अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली।
पत्नी से चल रहा था विवाद
उन्होंने आगे बताया कि कांस्टेबल का अपनी पत्नी पिंकू से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी वर्तमान में पाली के महिला थाने में तैनात कांस्टेबल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। आगे मामले की जांच की जा रही है।
