Kota: पत्नी के साथ झगड़े के बाद पति ने उठाया बड़ा कदम, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर किया सुसाइड

कोटा में पत्नी से झगड़ा होने के बाद एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जान देने से पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाया था, जिसमें अनहोनी होने की जानकारी दी थी। इस स्टेटस के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kota Suicide: पत्नी से परेशान होकर, पत्नी द्वारा प्रताड़ित करने या पत्नी के साथ हुए झगड़े से परेशान होकर युवकों की आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के कोटा जिले से सामने आया है। यहां एक युवक ने घरेलू झगड़े के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पत्नी उसे रोकने के लिए दौड़ी थी, लेकिन वह नहीं रुका और घर से आत्महत्या की धमकी देकर चला गया। उसके बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूद गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Suicide

पत्नी के साथ झगड़े के बाद पति ने की आत्महत्या

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

राजस्थान के कोटा जिले में 23 वर्षीय एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। पत्नी से विवाद होने के बाद दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर कथित तौर पर चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की। मृतक की पहचान सवाई माधोपुर जिले के निवासी दिलराज मीणा (23) के रूप में हुई है। बोरखेड़ा थाने के क्षेत्र निरीक्षक देवेश भारद्वाज ने बताया कि रिश्तेदारों के अनुसार, मीणा की पत्नी उसे रोकने के लिए दौड़ी लेकिन वह नहीं रुका।

End of Feed