राजस्थान में परिवर्तन की आवाज बुलंद करेंगे PM मोदी, 25 को जयपुर में ' परिवर्तन संकल्प महासभा'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 02:19 PM IST

Bjps Parivartan Sankalp Mahasabha: भारतीय जनता पार्टी सत्ता में बैठी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का हर संभव प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया से लेकर फील्ड तक में गहलोत सरकार को चौतरफा घेरा जा रहा है। गहलोत सरकार की नाकामियों पर बीजेपी हमलावर हो रही है। भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में अब बहुत कम समय रह गया है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत से गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के मिशन में लग गई है। एक तरह सोशल मीडिया पर 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान जोरों से चल रहा है तो दूसरी ओर परिवर्तन यात्रा से पूरे प्रदेश में गहलोत सरकार की नाकामियां गिनाते हुए परिवर्तन की आवाज उठाई जा रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजस्थान का दौरा कर गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। अब बारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। राजस्थान में चल रही परिवर्तन यात्रा के क्रम में 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर रहेंगे और जयपुर की दादिया ग्राम पंचायत, रिंग रोड टोल के पास ' परिवर्तन संकल्प महासभा' को संबोधित करेंगे।

Bjps Parivartan Sankalp Mahasabha, Parivartan Sankalp Mahasabha In Jaipur

Bjps Parivartan Sankalp Mahasabha, Parivartan Sankalp Mahasabha In Jaipur: राजस्थान में परिवर्तन की आवाज बुलंद करेंगे PM मोदी, 25 को जयपुर में ' परिवर्तन संकल्प महासभा'

राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महासभा की कमान संभाल ली है। उन्होंने जयपुर स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर व्यवस्था टोली की बैठक ली और ' परिवर्तन संकल्प महासभा' की पूरी रूपरेखा खींचकर व्यवस्थाएं बांटी। महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने इस दौरान कहा कि राजस्थान की वीर भूमि पर यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब तक की सबसे ऐतिहासिक महासभा होगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित इस महासभा में राजस्थान के 52 हजार बूथ से 10-10 कार्यकर्ता महासभा में पहुंचेंगे।

End of Feed