New Year Celebration In Rajasthan: अच्छी खबर! अब धोरों में उड़ेंगे सैलानी, हेलीकॉप्टर जॉय राइड मंगलवार से, ये लगेगा टेरिफ

New year celebration in Rajasthan: शहर से 45 किमी दूरी पर स्थित थार के डेजर्ट के रेतीले टीलों पर 7 सीटर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। इस दौरान पर्यटकों को चांदी से चमकते आसमान से रेगिस्तान में बसे गांवों का नजारा दिखाया जाएगा। एक निजी कंपनी ने हेलीकॉप्टर सेवा को जैसलमेर से जोड़ा है। इसे राजस्थान पर्यटन निगम प्रमोट कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलीकॉप्टर जॉय राइड में 5 मिनट की उड़ान के लिए देने होंगे 7 हजार रूपए
  • एक बार में पायलट समेत चोपर में 7 सैलानी हो सकेंगे सवार
  • अब टूरिस्ट आसमान से सोने से चमकत धोरों को निहारेंगे


New year celebration in Rajasthan: राजस्थान सरकार की ओर से नए साल की सौगात के तौर पर जैसलमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवा शुरू की जा रही है। मंगलवार से महज 7 हजार रुपए खर्च कर पर्यटक स्वर्ण नगरी के मखमली धोरों को आसमान से निहार सकेंगे। एक निजी कंपनी ने हेलीकॉप्टर सेवा को जैसलमेर से जोड़ा है। इसे राजस्थान पर्यटन निगम प्रमोट कर रहा है। आरटीडीसी के मुताबिक, पर्यटक 7 हजार रुपए खर्च कर 5 मिनट तक हेलीकॉप्टर जॉय राइड का मजा ले सकेंगे। मंगलवार को दोपहर 3 बजे सीएम गहलोत इसका वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

Rajasthan helicopter Service

राजस्थान के जैसलमेर में सैलानी अब आसमान से रेगिस्तान की खूबसूरती निहारेंगे (सांकेतिक तस्वीर)

निजी कंपनी के सीईओ सोहन सिंह नाथावत के मुताबिक, शहर से 45 किमी दूरी पर स्थित थार के डेजर्ट के रेतीले टीलों पर 7 सीटर हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। इस दौरान पर्यटकों चांदी से चमकते आसमान से रेगिस्तान में बसे गांवों का नजारा दिखाया जाएगा।

End of Feed