Jaipur: विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर किया पथराव; कई पुलिसकर्मी घायल

राजस्थान के टोंक जिलें में विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर जमकर पथराव किया गया। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा क्षेत्र के लांबाहरिसिंह सिंधोलियां गांव में खनन पट्टा धारक और स्थानीय ग्रामीणों के बीच मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस दल पर कुछ ग्रामीणों ने पथराव कर दिया जिसमें सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव नैन ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण एक भूखंड पर खनन का विरोध कर रहे हैं और उनका कहना है कि यह जमीन जानवरों को चराने के लिये है जबकि खनन पट्टा धारक वहां खनन का कार्य कर रहा है।

Stones pelting on Police Team

प्रतिकात्मक

सात पुलिसकर्मी जख्मी

उन्होंने बताया कि सोमवार को खनन का विरोध करने पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और पट्टा धारक विकास चौधरी के बीच विवाद के बाद मारपीट की सूचना पर पुलिस दल वहां पहुंचा तो ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें पुलिस वाहन के शीशे टूट गये और सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गये। उन्होंने बताया कि गांव के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

End of Feed